{"_id":"5bc4d945bdec2269685af9ce","slug":"81539627333-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने निरस्त किया आठ शिक्षकों का संबद्धीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने निरस्त किया आठ शिक्षकों का संबद्धीकरण
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए ने निरस्त किया आठ शिक्षकों का संबद्धीकरण
अपना मूल स्कूल छोड़ लंबे अरसे से डायट में थे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अपने अपने स्कूल छोड़कर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल (डायट) में लंबे अरसे से डटे परिषदीय शिक्षकों को आखिर बीएसए ने उनके मूल स्कूल में भेजने के निर्देश जारी कर दिए।
दूर-दराज स्कूलों में आने जाने के झंझट से मुक्ति पाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के आठ शिक्षकों ने पूर्व अधिकारियों से साठ गांठ कर अपना संबद्धीकरण डायट में करा लिया था। शहर से सटे होने और सुख-सुविधाओं के लिहाज से भी संस्थान अधिक लाभदायक है। वर्तमान में ब्लाक भावलखेड़ा के उच्च प्राथमिक स्कूल सरही के इंद्रपाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय ऐठा हुसैनपुर के विश्वास त्रिपाठी और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगरहा के राम सिंह, ददरौल के उच्च प्राथमिक स्कूल निजामपुर गौंटिया के अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनेली के महेश, तिलहर के रिपुदमन सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौना खलीलपुर निगोही के हिमांचल शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय जशनपुर कांट के कमलेश कुमार और भंडेरी कांट के शिक्षक राम आसरे वर्मा डायट में संबद्ध थे।
बीएसए राकेश कुमार ने शिक्षा निदेशक बेसिक और सचिव परिषद के आदेशों का हवाला देते हुए सभी आठों शिक्षकों की संबद्धता खत्म करते हुए तत्काल प्रभाव से मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।