{"_id":"5b4a417d4f1c1b36748b4bab","slug":"81531593085-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में सिग्नल फेल, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में सिग्नल फेल, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बारिश में सिग्नल फेल, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक
शाहजहांपुर। शनिवार तड़के से हो रही बारिश की वजह से रेलगाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। बारिश में कई जगह सिग्नल फेल हुए। ऐसे में ट्रेनों को मेमो देकर निकाला गया। गेविंदगंज का होम सिग्नल शनिवार को करीब 50 मिनट फेल रहा। पानी भरने की वजह से ऐसा हुआ। इस दौरान दो रेलगाड़ियों को आउटर पर खड़ा होना पड़ा। तिलहर और कटरा में भी सिग्नल फेल हुए। वहीं बारिश की वजह से रेल की इलेक्ट्रिक लाइन को भी खतरा पैदा हो गया है। डीआरएम ने इसको लेकर एलर्ट जारी किया है।
-------
मालगोदाम रोड पर गिरा पेड़, रास्ता बंद
शाहजहांपुर। बारिश की वजह से शनिवार शाम रेलवे स्टेशन के द्वितीय गेट के पास पाकड़ का पेड़ गिर गया। इससे यहां आवागमन बंद हो गया। इन दिनों प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक बदलने का काम चल रहा है। ऐसे में काफी संख्या में यात्री स्टेशन के पीछे वाले द्वितीय गेट का इस्तेमाल करते हैं। शनिवार को पेड़ गिरने की वजह से यह रोड जाम होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।