फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   24 हड़ताली लेखपाल निलंबित, 19 अन्य के विरुद्ध हुई एफआईआर

24 हड़ताली लेखपाल निलंबित, 19 अन्य के विरुद्ध हुई एफआईआर

Thu, 12 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
24 हड़ताली लेखपाल निलंबित, 19 अन्य के विरुद्ध हुई एफआईआर
लीड...........
विज्ञापन


फोटो 06 में।
24 हड़ताली लेखपाल निलंबित, 19 अन्य के विरुद्ध हुई एफआईआर
बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच लेखपालों ने जारी रखी हड़ताल
शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर हड़ताली लेखपालों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रशासन ने तीखे तेवर अपना लिए। एस्मा के अंतर्गत 24 हड़ताली लेखपालों को निलंबित करने के साथ ही 19 अन्य लेखपालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जिले के लेखपालों ने हड़ताल जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ हुंकार भरी और लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर धरना-प्रदर्शन किया।
लेखपालों ने छह सूत्री मांगों को लकर गत तीन जुलाई से संपूर्ण कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया था। इस बीच, प्रदेश शासन के राजस्व अनुभाग-9 के सचिव ने अधिसूचना जारी कर छह माह की अवधि को लेखपालों की हड़ताल निषिद्ध कर दी। इसके बावजूद हड़ताली लेखपाल काम पर नहीं आए तो प्रशासन एक्शन मूड में आ गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में विभिन्न तहसीलों में कार्यरत 24 लेखपाल निलंबित किए गए और विभिन्न थानों मेें 19 लेखपालों के विरुद्ध एस्मा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एडीएम के अनुसार इसी के साथ 501 लेखपालों को सेवा में व्यवधान डालने के आरोप में सेवा से पृथक करने के नोटिस जारी किए गए। उन्होंने बताया कि लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता उनसे जनहित में हड़ताल समाप्त करने को कहा गया है। इधर जीआईसी ग्राउंड के धरना स्थल पर सभा में संघ के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने विभिन्न तहसीलों से आए लेखपालों को लंबित मांगों पर शासन और प्रांतीय नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय वार्ताओं का बिंदुुवार ब्यौरा देते हुए शासन के अधिकारियों पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन डराने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लेखपाल संवर्ग कार्रवाई से विचलित नहीं होगा। जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि शासन स्तर पर प्रांतीय नेतृत्व से वार्ताओं का दौर जारी होने से बहुत जल्द सभी मांगों का निस्तारण होने की उम्मीद है। जिला मंत्री अजय चौधरी ने हड़ताल को 11 अन्य विभागों के कर्मचारी संगठनों से मिले समर्थन का उल्लेख कर हड़ताली साथियों का हौसला बढ़ाया। धरना-प्रदर्शन में अशोक चौहान, इकबाल खां, अरविंद कनौजिया, अवधेश वर्मा, अनुपम तिवारी, विकास पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed