फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   78 year old library also has Ramayana written in Persian

Shahjahanpur News: 78 साल पुरानी लाइब्रेरी में फारसी में लिखी रामायण भी

Sun, 13 Jul 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
78 year old library also has Ramayana written in Persian
जीएफ कॉलेज की लाइब्रेरी में सहज कर रखी गईं पांडुलिपियां। संवाद
शाहजहांपुर। गांधी फैज-ए-आम महाविद्यालय की लाइब्रेरी 78 साल पुरानी है। यहां पर दुर्लभ पांडुलिपियों से लेकर पुस्तकाें का बड़ा संग्रह उपलब्ध है। लाइब्रेरी में 210 साल पुरानी हस्तलिखित तजकिरा गुलाम मोहिउद्दीन को संभालकर रखा गया है। दावा है कि इसकी एक प्रति यहां है तो दूसरी इंग्लैंड के म्यूजियम में। वहीं फारसी में रामायण भी है।
विज्ञापन

खान बहादुर फजलुर्रहमान खां ने वर्ष 1947 में इल्म की रोशनी को फैलाने के लिए कॉलेज की स्थापना की थी। उसी समय लाइब्रेरी की स्थापना की गई। वर्तमान में यहां 64331 पुस्तकें सुरक्षित हैं। विभिन्न विषयाें के साथ ही दुर्लभ पुस्तकाें का संग्रह भी महफूज हैं। कॉलेज की लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में पांडुलिपियां हैं, जो काफी दुर्लभ हैं।
विज्ञापन

पुस्तकालय अध्यक्ष अनीस अहमद खां ने बताया कि तजकिरा गुलाम मोहिउद्दीन हस्तलिखित प्रति है। यह उर्दू जबान का कलमी नुख्सा है। पुस्तक को 1815 ईसवी में लिखा गया था। इसी तरह तारीख-ए-बहादुर खानी भी काफी प्राचीन है। 1286 हिजरी की तारीख-ए-रुहेलखंड, 1892 ईसवी की हाशिया बहर उल उलूम, 1877 ईसवी की दीवान-ए-फकीर समेत तमाम दुर्लभ हस्तलिखित पुस्तकें व पत्र को सहेजकर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचीन किताबों के पन्ने काफी जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में इन पुस्तकों के सार को फेहरिस्त नुस्खाहा-ए-खत्ती नाम से हिंदी व अंग्रेजी में प्रकाशित कराया गया है, जिससे लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त फारसी में रामायण व तीन गुणा दो इंच का बहुत छोटा कुरान शरीफ भी है। यहां पर धार्मिक किताबें बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। (संवाद)
--
शीशे में सुरक्षित की गईं पुस्तकें व दुर्लभ हस्तलेख
वर्षों पुरानी पुस्तकों को दोबारा से खोलकर पढ़ने पर पन्ने सुरक्षित नहीं रहेंगे। ऐसे में इन पुस्तकों को विशेष रूप से तैयार की गई शीशा जड़ित मेजों पर सजाया गया है, जिससे लोग देख सकें। मेजों पर लाइटिंग भी की गई है। पुस्तकालय अध्यक्ष बताते हैं कि कुछ समय पहले रजा लाइब्रेरी, रामपुर से टीम को बुलाया था। उन्होंने पुस्तकाें को साफ कर दवा लगाई, जिससे पुस्तकों को कीड़े न काट दें।

--
1947 से अब तक लाइब्रेरी चल रही है। अहसान उल्ला खां ने 101 पांडुलिपियां दान में दी थीं। वे आज भी वैसे ही सुरक्षित हैं। उसकी बहुत अच्छी तरीके से देखभाल हो रही है।
- डॉ.मोहसिन खान, प्राचार्य, जीएफ कॉलेज

जीएफ कॉलेज की लाइब्रेरी में सहज कर रखी गईं पांडुलिपियां। संवाद

जीएफ कॉलेज की लाइब्रेरी में सहज कर रखी गईं पांडुलिपियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed