{"_id":"5ca64d28bdec22142d5e53c2","slug":"71554402600-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराया वाहन, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराया वाहन, सैकड़ों घरों की बत्ती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। ब्लॉक भावलखेड़ा के गांव लालबाग के पास अज्ञात वाहन ने 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे रौसर कोठी, लालबाग गांव में सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन टूट कर नहीं गिरी। ऐसा होने पर बड़ा हादसा हो सकता था।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे किसी अज्ञात वाहन ने गांव लालबाग के पास 11 हजार वोल्ट की लाइन के पोल को टक्कर मार दी। इससे पोल एक ओर काफी झुक गया। गांव के लोगों ने विद्युत सब स्टेशन पर सूचना देकर सप्लाई कट कराई। इससे दोनों गांवों में करीब 400 घरों की बिजली सप्लाई गुल हो गई। गांव के लोगों की सूचना के बावजूद विद्युत विभाग ने पोल दुरुस्त कर शाम तक सप्लाई चालू नहीं की थी। गांव के लोगों का कहना है कि पोल एक ओर झुकने की वजह से बिजली लाइन नीचे आ गई है। इससे खतरा बना हुआ है। सप्लाई चालू करने से पहले लाइन दुरुस्त होना जरूरी है।