{"_id":"5a3666764f1c1bc8678c1ee2","slug":"71513514614-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। रविवार सुबह साइकिल से गैस सिलेंडर लेने आ रहा युवक नगर में राजीव चौक पर ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
पुवायां के ग्राम बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय उपेंद्र कुमार रविवार सुबह साइकिल से गैस सिलेंडर लेने पुवायां आया था। इस दौरान शाहजहांपुर रोड से गेहूं भरकर आ रहे ट्रक ने नगर में राजीव चौक पर उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद उपेंद्र उसके टायरों के बीच में फंस गया। जब तक चालक ने ट्रक को रोका तब तक उपेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो आसपास के लोगों ने पीछा करके बंडा रोड पर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग इलाज के लिए शाहजहांपुर गए हैं इस कारण अभी तक ट्रक चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।