{"_id":"59662d7b4f1c1b344e8b489f","slug":"71499868539-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर जीएफ कॉलेज शिक्षकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर जीएफ कॉलेज शिक्षकों का प्रदर्शन
Updated Wed, 12 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय, महाविद्यालय शिक्षक महासंघ, उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय महासंघ के संयुक्त आह्वान पर न्याय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया।
रूटा के उपाध्यक्ष डॉ. जमील अहमद के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया और देश व्यापी आंदोलन का समर्थन करते हुए अस्थाई, अंशकालिक एवं स्ववित्तपोषित शिक्षकों की सेवा शर्ताें एवं वेतनमान का निर्धारण किए जाने, एपीआई समाप्त करने, पीएचडी पंजीकरण के लिए नेट-सेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। प्रदर्शन में डॉ. राकेश वाजपेयी, डॉ. अरशद खान, डॉ. अब्दुल सलाम, डॉ. जीए कादरी, डॉ. आयशा जेबी, डॉ. युक्तिमाथुर, डॉ. साजिद खान, डॉ. अरीब अंजुम, डॉ. दरख्शां बी, डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. एनयू खान आदि शामिल रहे।