{"_id":"5be190f5bdec2269a5529ada","slug":"61541509365-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणमुखी सिद्धपीठ पर हुआ हनुमत यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणमुखी सिद्धपीठ पर हुआ हनुमत यज्ञ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इतना ही नहीं, यह दिन रूप चतुर्दशी के रूप में भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी पर चौक क्षेत्र स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर मनौती मांगी।
इस दिन लोग रामभक्त हनुमान की मूर्तियों पर वंदन और देशी घी का चोला चढ़ाते हैं और प्रसाद अर्पित कर उनसे सुख-संपन्नता और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हनुमान जयंती और छोटी दिवाली पर शहर में मंदिरों, घरों और प्रतिष्ठानों पर श्रीराम चरित मानस का पाठ भी किया गया। चौक स्थित मां फूलमती मंदिर परिसर स्थित दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में दो दिवसीय अनुष्ठान आयोजित किया गया। सोमवार को पुजारी चंदन शेखर त्रिपाठी और चंद्रशेखर त्रिपाठी ने सुबह पूजन कर श्रीराम चरित मानस का पाठ आरंभ कराया। मंगलवार को दोपहर श्री अखंड पाठ के समापन के बाद पंडित सत्य प्रकाश मिश्रा, श्रवण कुमार पांडेय, प्रभात मिश्रा, अमित कुमार पांडेय आदि ने मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कराया।
इससे पूर्व अभिषेक त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी आदि ने सिद्धपीठ पर स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाकर भोग लगाया और आरती की। मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर में नियमित हनुमान जी के दर्शन करने से समस्त प्रकार की व्याधियां दूर हो जाती हैं। अनुष्ठान में स्नेहलता त्रिपाठी, ईशा त्रिपाठी, राजीव अवस्थी, रमेश शुक्ला, दिवाकर मिश्रा आदि का योगदान रहा।