{"_id":"5a8ae6194f1c1bb2208ba060","slug":"61519052313-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बरबादी रोकने को प्रशासन उठाए कड़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बरबादी रोकने को प्रशासन उठाए कड़े कदम
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की बरबादी रोकने को प्रशासन उठाए कड़े कदम
युवा सोशल संस्था ने आंदोलन की बनाई रूपरेखा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जल संरक्षण के सरकारी प्रयासोें के बावजूद जिले में लगातार गिर रहे भूगर्भ जल स्तर पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी युवा सोशल संस्था ने गहरी चिंता जताई है। संस्था की रविवार को जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में प्रशासन से पानी की बरबादी रोकने को कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को लेकर निकट भविष्य में आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर नाथ हांडा ने कहा कि एक ओर केंद्र और प्रदेश की सरकारें जल संरक्षण के नाम पर विभिन्न योजनाएं बनाकर जनता के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रही हैं। इसके विपरीत पानी को बहाकर और उसकी बिक्री करके रोजाना हजारों रुपये कमाई का धंधा करने वालों पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा कि शहर में गाड़ियों की धुलाई और घरों-दुकानों पर पानी के कंटेनर सप्लाई करने वाले धंधेबाज अफसरों की जानकारी में होने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई न होना यही साबित करता है कि अधिकारियों को भूगर्भ जल संपदा के अवैध दोहन की कोई परवाह नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष हांडा ने कहा कि इस बारे में संस्था के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल डीएम से मिलकर गर्मी के सीजन में जल संकट से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेगा। इसके बावजूद पानी के धंधेबाजों पर अंकुश नहीं लगाए जाने की दशा में जागरूक नागरिकों को साथ लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। बैठक में विनीत शुक्ला, अनीस खां, रजा कादरी, देशराज, अनूप राना, सर्वेश राठौर, छोटू रस्तोगी, राजू कुरैशी, गुलजार हसन, आरिफ खां, विक्रम सचदेवा, धीरेंद्र त्यागी, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।