{"_id":"5a6c106f4f1c1b76268b65e4","slug":"61517031535-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट से शहीद उद्यान तक गूंजे मतदाता जागरूकता के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट से शहीद उद्यान तक गूंजे मतदाता जागरूकता के नारे
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 01, 02, 03, 04 में
नाटकों और गोष्ठियों से समझाया मतदान का महत्व
कलक्ट्रेट से शहीद उद्यान तक गूूंजे मतदाता जागरूकता के नारे
एडीएम सर्वेश कुमार ने गुब्बारे उड़ाकर और झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारंभ
31 जनवरी तक मतदाता सूचियों में दर्ज होंगे नाम और दूर की जाएंगी गलतियां
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर में बृहस्पतिवार का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के नाम रहा। सुबह नगर में युवाओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई और उसके बाद शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठियों, नाटकों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया गया। कलक्ट्रेट से रैली का शुभारंभ उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि 31 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने एवं मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 जनवरी को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इस दिन सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपने क्षेत्र के बूथ पर जाकर विधानसभा निर्वाचन सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित फार्म भरना होगा।
रैली रवाना करने से पूर्व एडीएम सर्वेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को मतदान संबंधी शपथ भी दिलाई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी छात्र-छात्राओं को नकद धनराशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद जागरूकता रैली कलक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर जेल मार्ग, अंटा चौराहा, घंटाघर, लाल इमली चौराहा होते हुए शहीद उद्यान के समक्ष संपन्न हुई।
विज्ञापन
रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगर क्षेत्र, ददरौल, आर्य महिला इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजीआईसी, सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कालेज, देवी प्रसाद इंटर कालेज, मंगल सेन इंटर कालेज, हर क कुमार पाठक कन्या इंटर कालेज, सरदार पटेल हिंदू इंटर कालेज, सेंट बिलाल स्कूल, जीएफ कालेज, आर्य महिला डिग्री कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहादुरगंज, प्राथमिक स्कूल कटिया टोला, उच्च प्राथमिक स्कूल अपर रोटी गोदाम के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के स्काउट्स-गाइड्स ने प्रतिभाग किया।
रैली में सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव, डीआईओएस सतीश कुमार, बीएसए राकेश कुमार, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला स्काउट प्रशिक्षण कमिश्नर निकहत परवीन आदि का योगदान रहा।