{"_id":"5a0f28804f1c1bce408b766c","slug":"61510942848-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के निर्देश
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
honour
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-वृद्ध आश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण, बांटे वस्त्र
डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम जाकर वहां समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां रह रहे बुजुर्गों से भेंट कर उनका हालचाल लिया और उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर डीएम ने 50 वृद्ध पुरुषों-महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र भेंट किए और अधिकारियों को वृद्धजनों के स्वास्थ्य की नियमित देखभाल करने के निर्देश दिए।
वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ ही डीएम ने वहां के प्रबंधक और केयर टेकर से बुजुर्गों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण मेें पता चला कि आश्रम में 18 वृद्ध महिलाएं और 32 पुरुष पंजीकृत हैं, लेकिन मौके पर 43 वृद्धजन ही मौजूद हैं। प्रबंधक ब्रह्मदेव ने बताया कि अन्य वृद्धजन अपने परिवार वालों से भेंट करने गए हैं। वृद्धजनों को रहने-खाने की सुविधा के साथ मनोरंजन के लिए एलईडी स्क्रीन लगा है और गाने-बजाने के लिए ढोलकें भी रखी हैं। नित्य क्रिया, स्नान आदि के लिए आश्रम में गीजर, शौचालय उपलब्ध है और शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाया गया है।
वृद्धजनों ने डीएम को बताया कि आश्रम में उन्हें रहने और खानेपीने की अच्छी सुविधा मिल रही है। इसके लिए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएन द्विवेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी वृद्धों के लिए समय-समय पर कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं दें और जिन वृद्धों की आंख बनने लायक हों, उनके आपरेशन कराएं। बाद में डीएम ने वृद्धों को गरम शालें, लोअर, साड़ी, स्लीपर, पुलोवर, मोजे, वाकर, चप्पलें आदि वितरित कीं। वस्त्र वितरण की शुरुआत उन्होंने वयोवृद्ध लक्ष्मी देवी से की। साथ ही वृद्धों से कहा कि कोई परेशानी होने पर तत्काल 102 व 108 एंबुलेंस को फोन कर उपचार के लिए अपनी समस्या बताएं। इस मौके पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्रद्धा श्रीवास्तव, विनोबा सेवा आश्रम की कार्यकर्ता कमलासिंह आदि मौजूद रहीं।