{"_id":"5a0f28754f1c1bd9538bdda5","slug":"61510942837-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम के ताले तोड़कर चेक किया गया स्टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम के ताले तोड़कर चेक किया गया स्टाक
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपुर्दगी में दिया गया गोदाम में भरा गेहूं
-बंडा के शिव बाबा राइस मिल में की गई थी छापामार कार्रवाई
बंडा के शिव बाबा राइस मिल में अवैध रूप से धान खरीदकर स्टाक किए जाने की शिकायत पर एसडीएम समेत कई अधिकारियों ने छापामारी की थी। अब अफसरों ने गोदाम के ताले तोड़कर स्टाक चेक किया और उसमें भरा गेहूं सुपुर्दगी में दे दिया। इस कार्रवाई से खलबली है।
बता दें कि राइस मिल की शिकायत कुछ लोगों ने मंडी निदेशक से की थी। मंडी निदेशक ने स्थानीय अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर पांच दिन पहले शिव बाबा राइस मिल में एसडीएम मोइनुल इस्लाम, डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी आदि की टीम ने छापेमारी की थी। धान का स्टाक चेक करने के दौरान पता चला कि मिल में एक ट्रेडिग कंपनी के नाम का गोदाम भी है। ट्रेडिंग कंपनी के कागजों में स्टाक में 24 क्विंटल गेहूं दर्शाया गया था। कागजों में दर्ज धान से ज्यादा स्टाक मिलने पर मिल स्वामी को नोटिस दिया गया था और चाबी नहीं मिलने के कारण गेहूं के गोदाम को सील कर दिया गया था। इस मामले मेें मिल के दो पार्टनरों के खिलाफ तमाम धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सील किए गए गोदाम का ताला खुलवाकर देखा तो गोदाम में 29715 बोरी गेहूं भरा पाया गया। गेहूं को गांव आलमपुर के सुधीर की सुपुर्दगी में दे दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मिल से मिला गेहूं अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के कारण गेहूं सुपुर्दगी में दिया गया है।