फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6.80 lakh plantation campaign Monday

6.80 लाख पौधरोपण अभियान सोमवार से 

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 जिले में 24 घंटे के अंदर 6.80 लाख पौधे लगाने का अभियान सोमवार को सुबह दस बजे से आरंभ होगा। डीएम पुष्पा सिंह ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पौधरोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को पौध लगाने के लिए खुदवाए गए गड्ढों का शुक्रवार तक सत्यापन करने के निर्देश दिए। समीक्षा से पता चला कि पौधरोपण के लिए जिले में 70 स्थानों पर गड्ढे बनाए गए हैं। डीएम ने डीएफओ को पीपल, नीम, बरगद, सागौन समेत आम, जामुन, बेल, इमली आदि फलदार पौधे लगाने को वरीयता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण में मजदूरों के बजाय आसपास के लोगोें को जोड़ने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि गड्ढे इस तराह बनाएं कि उनमें अत्यधिक पानी नहीं भरे। बैठक में एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय समेत सभी एसडीएम और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed