फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   591 tenants were verified under Operation Bharosa.

Shahjahanpur News: ऑपरेशन भरोसा के तहत किया 591 किरायेदारों का सत्यापन

Mon, 24 Nov 2025 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
591 tenants were verified under Operation Bharosa.
रोजा में किरायेदारों का सत्यापन करती पुलिस। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर/रोजा। ऑपरेशन भरोसा के तहत पुलिस घर-घर जाकर किराये पर रहने वालों का सत्यापन कर रही है। इसके साथ ही घरेलू सहायकों का सत्यापन भी किया जा रहा है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अब तक 591 किरायेदारों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर किरायेदारों और घरेलू सहायकों का विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। रोजा पुलिस ने रविवार को 110 लोगों का सत्यापन किया। इसमें किरायेदारों और घरेलू नौकर शामिल हैं। किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच की गई। रोजा मंडी चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने आदर्श नगर काॅलोनी, मठिया काॅलोनी में आईडी प्रूफ, किरायानामा, पिछला पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सुभाषचंद्र बोस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने लोधीपुर में 61 लोगों का सत्यापन किया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस ने मकान मालिकों को यह भी समझाया कि किरायेदारों का सत्यापन न केवल कानूनी रूप से आवश्यक है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान आम नागरिकों को सत्यापन की अनिवार्यता और प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में रह रहे सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।


--
सादी वर्दी में पहुंची पुलिस ने होटल-ढाबों पर की चेकिंग
दिल्ली में लाल किले पर हुए धमाके के बाद से चल रहे ऑपरेशन तलाश के तहत रविवार देर शाम पुलिस ने सादी वर्दी में पहुंचकर होटलों-ढाबों पर चेकिंग की। वहां रुके लोगों से पूछताछ की। उनका नाम-पता नोट किया। सामान की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस टीम ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिकस्थलों पर लोगों को रोककर पूछताछ की। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने सिंधौली थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था को देखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्कता, सक्रियता एवं विनम्रता के साथ जनता से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed