फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ‘शिक्षा मानवीय मूल्यों से नहीं जुड़ी है, तो अर्थहीन’

‘शिक्षा मानवीय मूल्यों से नहीं जुड़ी है, तो अर्थहीन’

Mon, 18 Feb 2019 04:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
‘शिक्षा मानवीय मूल्यों से नहीं जुड़ी है, तो अर्थहीन’
शाहजहांपुर। गांधी फैज ए आम कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग की ओर से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लतीफ हुसैन शाह काजमी ने ‘वर्तमान शिक्षा एवं मानवीय मूल्य’ पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इससे पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और कार्यक्रम को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रोफेसर काजमी ने कहा जब हम शिक्षा की बात करते हैं तो सामान्य अर्थों में यह समझा जाता है कि इसमें हमें वस्तुगत ज्ञान प्राप्त होता है और जिसके बल पर कोई रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। किंतु शिक्षा का मतलब सिर्फ रोजगार प्राप्त करना या डिग्रियां इकट्ठा करना नहीं है। अगर हमारी शिक्षा मानवीय मूल्यों से नहीं जुड़ी है, तो वह अर्थहीन है। हम देखते हैं कि मूल्यों में ह्रास होने से समाज में हर प्रकार के अपराध बढ़ रहे हैं। मूल्य विहीन समाज में असंतोष फैल रहा है। बेकारी के बढ़ने से युवकों में असंतोष जैसी कई प्रकार की चुनौतियाँ खड़ी दिखाई देती हैं। छोटे से बड़े नौकरशाह भ्रष्टाचार के अंधकूप में डुबकियां लगा रहे हैं, उन्हें समाज या राष्ट्र की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमें नफरतें नहीं, प्यार बांटना चाहिए। प्यार बांटने से दुनिया और सुंदर हो जाएगी। हर आदमी अपने आप में एक पूरी दुनिया है। अगर वह ख़ुद को बदलना और बेहतर बनाना चाहे तो पूरी दुनिया बदल सकती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ वकील अहमद द्वारा तिलावते कुरान से हुआ। प्राचार्य प्रो. जमील अहमद ने कहा कि आज हमारे समाज में तमाम चुनौतियां सामने हैं। मूल्य परक शिक्षा ही के माध्यम से ही उनका समाधान खोजा जा सकता है। इस मौके पर दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी, डॉ. एनयू खान, डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. नईमुद्दीन सिद्दीकी, डॉ. मोहम्मद तैयब, डॉ. खलील अहमद, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. मुसव्विर रिजवी, डॉ. जीए कादरी, डॉ. सुहेल नकवी, डॉ. एसएस पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed