{"_id":"5b5f548c4f1c1b3b5a8b7e6a","slug":"51532974220-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकोमोटिव शेड को मिले अब तक 16 आधुनिक इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकोमोटिव शेड को मिले अब तक 16 आधुनिक इंजन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
engine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कंपनी जीई ट्रांसपोटेशन के सहयोग से रोजा में बनाए गए आधुनिक लोकोमोटिव शेड को एक दिन पहले दो और अमेरिकी तकनीक से निर्मित नए रेल इंजन मिल गए हैं। अब यह संख्या 16 हो गई है, अगले महीने तक 200 और इंजन मिलने की बात कही जा रही है। जल्द ही वर्जन फोर के नए रेल इंजन मिल जाएंगे। इन आधुनिक रेल इंजनों के मेंटीनेंस का काम रोजा स्थित लोकोमोटिव शेड देखेगा। लोकोमोटिव शेड में रेल कर्मियों को वर्जन फोन इंजनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अक्सर पुरानी तकनीक के रेल इंजनों की वजह से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाता है। भारत और अमेरिकी कंपनी जीई ट्रांसपोटेशन के बीच आधुनिक तकनीक के नए रेल इंजनों को लेकर करार हुआ था। रोजा में नवंबर 2016 में लोकोमोटिव शेड का निर्माण शुरू हुआ जो इसी साल अप्रैल में पूरा हुआ है। इसके बाद यहां वर्जन फोर तकनीक पर आधारित रेल इंजन मिलना शुरू हो गए हैं। एक महीने पहले 12 इंजन मिलने के बाद चार और इंजन मिले। इन चार में से दो इंजन रविवार को ही यहां पहुंचे।
उत्तर रेलवे के पास दिल्ली से लेकर मुगलसराय तक दूसरी कोई डीजल लोकोमोटिव वर्कशाप नहीं है। वर्जन-फोर के रेल इंजनों का ट्रायल पहले ही हो चुका है। बिहार के मडौरा में नई तकनीक के इंजन बनाए जा रहे रहे हैं। नए रेल इंजनों से रेलवे को काफी फायदा होगा। वर्जन फोर के यह इंजन पर्यावरण के लिए मुफीद होने के साथ ईंधन की भी खपत कम करते हैं।