{"_id":"5a8454424f1c1b462c8b7eac","slug":"51518621762-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव बारात में बाराती बनें हजारों नर-नारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव बारात में बाराती बनें हजारों नर-नारी
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 10, 11, 12, 13, 14 में
भोले की बारात में हजारों नर-नारी बनें बाराती
भोले की भक्ति में डूबे नगरवासी
आकर्षक झांकियों ने मन मोहा
बैंडबाजों की धुन पर खूब झूमें श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा।
शिवरात्रि के महापर्व पर नगर के सरायंकाइयां क्षेत्र से परंपरागत ढंग से भगवान भोलेनाथ की बारात भव्यता के साथ निकाली गई। बारात में लगभग चालीस आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर बारातियों के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के लिये सीओ सदर की अगुवाई आरसी मिशन, मदनापुर, कांट और रोजा पुलिस के साथ पीएसी जवान शामिल रहे और वह प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे रहे।
बुधवार दोपहर 12 बजे मोहल्ला सरायं काइयां निवासी छोटेलाल गुप्ता ने चमकनी गाड़ीपुरा स्थित ओम कालेश्वर मंदिर से पूजा अर्चना कर बारात को रोजा के भोलेश्वरनाथ धाम के लिये रवाना किया। बारात पक्का पुल, दलेलगंज, पुत्तूलाल चौराहा, रोजा बाईपास होते हुए रोजा मंडी पहुंची, जहां नेवाजपुर की ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी सिंह, अरुण सिंह, अमित, टीटू, जयराम, बृजकिशोर आदि ने मंडंी बारात के स्वागत में भंडारा चलाया।
यहां से बारात रोजा चौराहा व आदर्श नगर होते हुए भालेश्वरनाथ धाम पहुंची, जहां पुराहितों ने मंत्रोच्चार के साथा बारात का स्वागत किया। बारात की सुरक्षा व्यवस्था में सीओ सदर अरूण चंद्र, प्रभारी थाना रोजा जसवीर सिंह, सेहरामऊ दक्षिणी के थाना प्रभारी प्रभुकांत, थाना प्रभारी आरसी मिशन गजेंद्र सिंह, एसओ मदनापुर इफ्तेेखार अहमद के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।