{"_id":"59d8cc524f1c1bc8678b4926","slug":"51507380306-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसान डिग्री कालेज में लगने लगे नियमित क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसान डिग्री कालेज में लगने लगे नियमित क्लास
Updated Sat, 07 Oct 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बदहाल स्थिति में पहुंच चुके डिग्री कॉलेज की दशा बदलने लगी है। अब यहां नियमित शिक्षण कार्य होने के साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बढ़ गई है। कॉलेज के कायाकल्प से अभिभावक भी खुश हैं।
गत शिक्षण सत्र में कॉलेज में शिक्षण कार्य का हाल बेहद खराब था। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. निवेदिता और प्रवक्ता पूजा गुप्ता, श्याम बहादुर ही सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य करा रहे थे। इस कारण न तो नियमित कक्षाएं लग रही थीं और न ही छात्र छात्राएं कॉलेज आ रहे थे। डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने कॉलेज के बारे में जानकारी कर इसकी दशा सुधारने के लिए तमाम निर्णय लिए। कॉलेज में छात्रा-छात्राओं के लिए नया फर्नीचर आया। साथ ही डॉ. गुरवचन सिंह, डॉ. राजू सिंह, डॉ. मोहम्मद कामिल, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. महेश कुमार, राजकुमारी को कॉलेज में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति दी गई। इससे सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से होने लगा।
जिलाधिकारी के प्रयास से इस बार सितंबर में हुई इंप्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए तहसील भर में केवल गन्ना किसान डिग्री कॉलेज को ही परीक्षाएं संपन्न कराने की जिम्मेदारी मिली। कॉलेज के स्टाफ ने इसे बखूबी निभाया। कॉलेज की व्यवस्था सुधरने से अभिभावक और छात्र खुश हैं।
विज्ञापन
12 को होगा अभिभावकों का समारोह
गन्ना किसान डिग्री कॉलेज में 12 अक्तूबर को अभिभावक समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. निवेदिता बाजपेयी ने दी। बताया कि सभी अभिभावक कॉलेज के समारोह में भाग लें और कालेज में पंजीकृत बच्चों को रोजाना कालेज भेजें, जिससे शिक्षण कार्य सुचारु हो सके।