फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 mm rain brings happy faces to farmers, temperature drops

Shahjahanpur News: 50 मिमी बारिश से किसानों के खिले चेहरे, तापमान में गिरा

Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
50 mm rain brings happy faces to farmers, temperature drops
शाहजहांपुर। झमाझम तेज बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की ओर से 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। औसतन 23 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। धान की फसल के लिए बारिश काफी फायदेमंद है। अगले पांच दिन बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 50 मिलीमीटर बारिश हुई। तापमान अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम में 3.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिन तक बारिश होने की संभावना है। 12 और 13 सितंबर को अधिक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


धान की फसल को पहुंचा फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। अगर बाली बड़ी हो गई है तो वह हवा के वेग से गिर सकती है, लेकिन अह तक कहीं से ऐसी सूचना नहीं आई है। गन्ना, तिलहन, दलहन आदि फसलों को बारिश फायदा पहुंचाएगी। सब्जियों में जहां पानी भर गया है, वहां पर नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed