{"_id":"69ee1523522e763eba0d2380","slug":"497-female-constables-took-the-oath-of-duty-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171667-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 497 महिला आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 497 महिला आरक्षियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन
महिला रिक्रूट आरक्षी को सम्मानित करते बरेली मंडल के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 497 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने परेड की सलामी ली।
समारोह में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित और एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण भी मौजूद रहीं। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर नेहा सिंह, द्वितीय परेड कमांडर तान्या और तृतीय परेड कमांडर अंजलि वर्मा ने किया। सुबह आठ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में आरक्षियों ने उच्च अनुशासन और समन्वय का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
मुख्य अतिथि भूपेंद्र एस. चौधरी ने नवदीक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल को व्यवहार में लाकर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आरक्षियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। 497 महिला रिक्रूट आरक्षियों में शाहजहांपुर के 208, सुल्तानपुर के 102, उन्नाव के 176 और कानपुर के 11 शामिल रहे।
--
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिक्रूट को किया पुरस्कृत
प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियों को विभिन्न विषयों में सम्मानित किया गया। आंतरिक विषय वर्ग में तनु भदौरिया को पुलिस इतिहास में, शिवानी पुलिस को विज्ञान (प्रथम) और रुमा को पुलिस विज्ञान (द्वितीय) में सम्मान मिला। नेहा सिंह को भारतीय संविधान एवं मानवाधिकार, शीतल चौहान को बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए तथा आकांक्षा को विशेष अधिनियम में पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार प्रियंका कुशवाहा को कंप्यूटर साइंस एवं साइबर क्राइम और श्वेता को विधि विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। आकांक्षा ने समस्त आंतरिक विषयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
--
बाह्य विषयों और समग्र प्रशिक्षण में भी सम्मान
बाह्य विषय वर्ग में दीपिका दीक्षित को शारीरिक, दक्षता और शस्त्र प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शिवांजलि को दंगा प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिक्स में, भावना को भीड़ नियंत्रण एवं आतंकवाद निरोधक / डकैती विरोधी / मॉकड्रिल में सम्मान मिला। प्रीति चौधरी को ड्रिल, श्रेष्ठा को आगजनी, अनुराधा सिंह को आपातकाल नियंत्रण और काजल भारती को विशेष तलाशी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। दीपिका दीक्षित को बाह्य विषयों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया और उन्हें समस्त प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।