{"_id":"5723ab534f1c1b807aa91b11","slug":"41-houses-burnt-child-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 छप्परदार घर जले, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 छप्परदार घर जले, मासूम की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
41 छप्परदार घर जले, मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाने के दौरान दोपहर में एक घर से उड़ी चिंगारी से थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में आग लग गई और 41 छप्परदार घर जल गए। आग की चपेट में आकर एक छह साल के बच्चे की भी मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया है। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया कई मवेशी भी जल कर मर चुके थे।
क्षेत्र के गांव इंदरपुर में पंखिया समुदाय के लोगों के छप्परदार झोपड़ियां पड़ीं है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खाता बनाते समय झोपड़ी में आग लग गई और हवा के चलते आसपास की झोपड़ियों भी इसकी चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक 41 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग में रहीशुद्दीन का छह साल का बेटा रेहान की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। हामिद का 25 वर्षीय पुत्र वाहिद अली भी आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया। आग से करीब एक दर्जन के करीब पशु भी जल कर मर गए। मेहनत मजदूरी मांगने वाला यह समुदाय अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग से वीर खां, कपूर खां, असलम, जावेद, छोटू, आबिद, गुलशेर, बरकतुल्ला, शाहरुख, फरियाद, शब्बीर, शब्बू, मो. सलीम, मिजाज, चुन्नू, पप्पू, उसमान, सोन अली, कलीम, अफसर अली, मजीद, शलील, हफीज, रजाक, वारिस आदि के मकान जलकर खाक हो गए।
आग लगने की सूचना पाकर तहसीलदार विजय त्रिवेदी ने कोटेदार समरपाल सिंह से कहा कि कोई भी परिवार भूखा न रहे। साथ ही नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव, हल्का लेखपाल अखिलेश कुमार, कानूनगो सुबोध कुमार को पीड़ित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर ग्राम प्रधान उषा देवी, एसओ आशुतोष कुमार सिंह, एसआई उमाशंकर, सत्यपाल यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी विमल अवस्थी, रोजगार सेवक कबिरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसीलदार को घटनास्थल पर भेजा है। अभी मैं बैठक में हूं। इसके बाद घटनास्थल पर जाऊंगा। पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विजय शंकर दुबे, एसडीएम तिलहर
अचानक लगी आग से घरेलू सामान खाक
खुटार। क्षेत्र के गांव अंडहा निवासी छोटेलाल ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी की थी। शुक्रवार को वर पक्ष के लोग पुत्री की विदा कराने के लिए आए हुए थे। विदा होने के बाद अचानक घर में आग लग गई। शोर होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से घर में रखी 15 हजार की नगदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी भैंस आग में झुलस कर मर गई। छोटेलाल ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार की है।