फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   405 quintals of government food grains found missing in Gangsara

Shahjahanpur News: गंगसरा में गायब मिला 405 क्विंटल सरकारी खाद्यान्न

Sat, 24 Feb 2024 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 24 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
405 quintals of government food grains found missing in Gangsara
पुवायां। गंगसरा में सरकारी राशन की दुकान से 405 क्विंटल खाद्यान्न गायब मिला। पूर्ति निरीक्षक ने डीएम की अनुमति मिलने के बाद कोटेदार और उसके पुत्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को गंगसरा में कोटेदार रामपाल के द्वारा गड़बड़ी करने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम संजय पांडे ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वेदप्रकाश, नायब तहसीलदार सृजित कुमार, सिपाही परीक्षित तेवतिया, जौनी यादव के साथ टीम बनाकर मौके पर भेजा था। जांच में राशन की दुकान में 86 कट्टे बाजरा और 18 कट्टे चावल के पाए गए। मौके पर वितरण कार्य होता नहीं मिला। जबकि, कोटेदार के पास दिसंबर 2023, जनवरी और फरवरी का अवशेष खाद्यान्न मिलाने पर 405.13 क्विंटल कम पाया गया। मौके पर मिले बाजरे और चावल के कट्टों को गांव बेहटा संवात के कोटेदार वेदप्रकाश को अपनी अभिरक्षा में रखने के लिए दिया गया। इसके बाद कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को भेजी गई। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने कोटेदार और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed