फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   350 Anganwadi assistants will be recruited

Shahjahanpur News: 350 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की होगी भर्ती

Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
350 Anganwadi assistants will be recruited
शाहजहांपुर। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री नर्सरी के रूप में स्थापित कर रही है। इसके तहत 26 सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चयन किया गया है। अब विभाग की ओर से 350 सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है, जिसके पूरे होने के बाद जिले में सहायिकाओं की संख्या 2,335 हो जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं। जिले में 2,913 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें 356 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिले में 2,557 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्तमान में 2,175 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1,985 सहायिकाएं तैनात हैं। हाल ही में 41 पदों के लिए सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोन्नत करने के लिए चयन प्रक्रिया हुई, जिसमें 26 सहायिकाओं का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में चुना गया है। इनका नाम पोर्टल पर चढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

---------
विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद रस्तोगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed