{"_id":"5a8f98eb4f1c1baa1b8b8e50","slug":"31519360235-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियां तेज
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-34,गांव सिमरा वीरान में हैलीपैड बनाते श्रमिक
मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियां तेज
0 हेलीपैड बनाने और जनसभा के लिए बैरीकेटिंग का काम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 फरवरी को गोसदन आकर गोकुल ग्राम योजना का शिलान्यास करने और जनसभा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। बृहस्पतिवार को हेलीपैड बनाने और जनसभा स्थल पर बेरीकेटिंग का काम चलता रहा। एसडीएम मोइनुल इस्लाम ने पूरे दिन मौके पर मौजूद रहकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एक हफ्ते में डीएम और एसपी दो बार गोसदन पहुंचकर दिशा निर्देश जारी कर चुके हैं। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी 19 फरवरी को गोसदन पहुंचे थे और रोड निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने पूरे दिन मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गोसदन में बन रहे शौचालय और स्नानागार का काम भी तेजी से चलता रहा। एसडीएम ने कहा कि सभा से पहले सारा कार्य निपटा दिया जाएगा। खुटार नगर पंचायत अघ्यक्ष अनुपम शुक्ला ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों को देखा और कई गांवों में जनसभा की सफलता के लिए भ्रमण किया।