फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बरेली मोड़ मैदान समेत हनुमत धाम और सिमरा वीरान में बनेंगे हेलीपैड

बरेली मोड़ मैदान समेत हनुमत धाम और सिमरा वीरान में बनेंगे हेलीपैड

Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
बरेली मोड़ मैदान समेत हनुमत धाम और सिमरा वीरान में बनेंगे हेलीपैड
सीएम के दौरे पर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

हेलीपैड के लिए स्थान चयनित, डीएम-एसपी ने किया भ्रमण
जिला अस्पताल गेट से अतिक्रमण हटाने और परिसर में सफाई के निर्देश
हनुमत धाम के पीछे प्रस्तावित हेलीपैड के पास से हटेंगे बिजली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
मुमुक्षु महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए बरेली मोड़ के मैदान समेत हनुमत धाम और खुटार क्षेत्र के सिमरा वीरान में हेलीपैड बनाए जाएंगे। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को एसपी केबी सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के भ्रमण के संभावित स्थलोें का दौरा किया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को पूरे परिसर की सफाई कराने के साथ बृहस्पतिवार को सुबह अस्पताल गेट से अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए।
21 फरवरी से आरंभ हो रहे पांच दिवसीय मुमुक्षु महोत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन की तिथि अभी तय नहीं हुई, लेकिन वह किसी भी दिन आ सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी वीवीआईपी दौरे की व्यवस्थाओं को अभी से अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री का मुमुक्षु आश्रम पहुंचना तय है। इसलिए अफसरोें के काफिले के साथ डीएम त्रिपाठी सबसे पहले मुमुक्षु आश्रम पहुंचे और अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद से तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया। एसपी केबी सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के साथ वहां सुरक्षा संबंधी जरूरी तैयारियों का आकलन कर उसी के अनुरूप व्यवस्थाएं करने का निर्णय किया।
विज्ञापन

पुलिसलाइन के हेलीपैड से मुमुक्षु आश्रम तक मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से ले जाना शहर में अक्सर लगने वाले जाम और सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं होगा। इसी तथ्य को ध्यान मेें रखते हुए हेलीपैड बरेली मोड़ के उसी मैदान पर बनाने का निर्णय किया गया, जहां चुनावों के दौरान राजनीतिक जनसभाएं होती हैं। वहां से अधिकारियों का दल जिला अस्पताल पहुंचा। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिया कि नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर पूरे अस्पताल परिसर की सफाई कर वहां चूना छिड़काव कराएं। ईओ एसके सिंह को निर्देश दिया कि अस्पताल के गेट पर दुकानदारों के कब्जे बृहस्पतिवार को सुबह हटाने की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा साकार किए गए ड्रीम प्रोजेक्ट हनुमत धाम का जायजा लेने के लिए बिसरात घाट की ओर जा सकते हैं। उधर का रोड खराब होने के कारण एक हेलीपैड वहां भी बनाने का निर्णय किया गया। हनुमत धाम के पीछे खाली पड़े मैदान पर प्रस्तावित हेलीपैड के पास बिजली की लाइनें आड़े आ सकती हैं। इसे देखते डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के एक्सईएन सिटी विवेक पटेल को वहां से बिजली के तीन पोल थोड़ा फासले पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और निर्माण खंड के अधिशासी बिसरात रोड की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
हनुमत धाम के पास विवेकानंद लाइब्रेरी के आसपास सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों ने निगाहें दौड़ाईं। निरीक्षण में डीएम के साथ रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने बताया कि गाय और गौशालाओं के प्रति मुख्यमंत्री के विशेष लगाव को देखते हुए माना जा रहा है कि वह खुटार के सिमरा वीरान स्थित गोसदन का भ्रमण कर सकते हैं। इसी संभावना को ध्यान में रखते हुए सिमरा वीरान में भी अतिरिक्त हेलीपैड की व्यवस्था कराई जा रही है। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में कोई चूक होने पर डीएम ने कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। निरीक्षण में एसडीएम सदर रामजी मिश्रा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
---
फोटो-24
नालियां मिली चोक, भरी पड़ी थी गंदगी
जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान डीएम ने नालियां चोक और उनमें गंदगी देखकर नाराजगी जतायी। ट्रामा सेंटर को जाने वाले रास्ते में गड्ढ़े में पानी भरा मिला। रैन वसेरा में भी धूल जमी थी। मॉरचरी के पास और ट्रॉमा सेंटर के पीछे बिजली सब स्टेशन के पास लगे कूड़े के ढेर देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने सीएमएस डॉ. महेंद्र गंगवार से कहा कि वह अस्पताल गेट के पास से अतिक्रमण हटाने को पत्र लिखें। इस पर अमल कर कार्रवाई होगी।
00
बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर के निर्देश
जिला अस्पताल गेट के पास अवैध रूप से लगी दुकानों में जल रही बिजली देखकर उन्होंने एक्सईएन विवेक पटेल से जानकारी ली और कहा कि जिन-जिन दुकानों में बिजली जल रही है। क्या उनके कनेक्शन हैं। यदि कनेक्शन नहीं हैं तो इनके नाम पते नोट करके बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

00
डीएम के जाने के बाद शुरू हुई सफाई
डीएम के जाने के बाद जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. आरपी रावत, सीएमएस डॉ. महेंद्र गंगवार ने मॉरचरी के पास लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी से हटवाना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी भी चोक नालियों की साफ-सफाई में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed