{"_id":"5a3681ac4f1c1b0d698c273f","slug":"31513521580-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्मचारियों ने बताईं कठिनाइयां, सरकार से मांगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कर्मचारियों ने बताईं कठिनाइयां, सरकार से मांगी सुविधाएं
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में रविवार को प्रभारी डीएम/ एडीएम सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपनी तमाम व्यवहारिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए संबंधित अधिकारियों से उनका निदान कराने का अनुरोध किया। इसी मौके पर पेशनर्स संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने पेंशनरों के हित में सीएमओ के सहयोग से प्रत्येक बुधवार को चिकित्सा कैंप लगाने, महंगी बिजली और रोडवेज बस किराया में रियायत देने, सातवें वेतन आयोग के अवशेष का भुगतान कराने आदि बिंदुओं पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्यारे मोहन सक्सेना ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रत्येक राजकीय कार्य में प्रशासन का सहयोग करने को तत्पर हैं, लेकिन अधिकारियों को भी पेंशनरों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्ण नजरिया रखना चाहिए। पेंशन कक्ष का निर्माण कराने के लिए डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सहायक कोषाधिकारी राजेश गिरि आदि अफसरों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि निर्वाचन से लेकर शासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में स्टाफ की कमी को देखते पेंशनरों से निसंकोच कार्य लिया जा सकता है। विष्णु सागर अवस्थी ने शस्त्र विरासत के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग की।
इस संबंध में सीओ सदर अरुण चंद्र ने भरोसा दिया कि शस्त्रों की विरासत के लिए पुलिस की सत्यापन प्रक्रिया में कोई कठिनाई नहीं आाने दी जाएगी। इससे पूर्व, सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ शर्मा ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की और भगवती शरण शुक्ला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में केके शर्मा ने गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी में श्याम मोहन मिश्रा, अजय सिंह वर्मा, ब्रजपाल सिंह, रामनरेश वाजपेयी, टाकन लाल मिश्र, उमेश अवस्थी, रामआसरे, रमेंद्र कुमार गुप्ता आदि ने पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रभारी डीएम ने कहा कि प्रशासन के स्तर से पेंशनरों को हमेशा हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रारंभ में वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न संगठनों से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंचासीन प्रभारी डीएम व वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव को बैज लगाकर और बुके भेंटकर सम्मानित किया। इसी मौके पर पेंशनर्स संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। व्यवस्था में सहायक कोषाधिकारी राजेश गिरि, चंद्रपाल सिंह, सीमांत मिश्र, सारिका यादव, नीरजा मिश्रा, प्रशांत बाबू आदि का सहयोग रहा।