{"_id":"5a0f287e4f1c1bee688bc214","slug":"31510942846-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार के बीडीओ ने दिया पद से इस्तीफा, हुआ धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार के बीडीओ ने दिया पद से इस्तीफा, हुआ धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
dharna
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 प्रधान संगठन ने लगाया डीएम पर इस्तीफा लेने का आरोप
0 मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
खुटार और बंडा के बीडीओ विकास खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे का कारण घरेलू बताया है, लेकिन प्रधान संगठन का आरोप है कि जिलाधिकारी ने बीडीओ से जबरन इस्तीफा लिया है और इस्तीफा स्वीकार किया गया तो सभी प्रधान सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे। प्रधानों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया।
शुक्रवार सुबह ब्लॉक क्षेत्र के तमाम प्रधान ब्लाक परिसर में एकत्र हुए और अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। दोपहर तक प्रदर्शन करने के बाद प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र बीडीओ को सौंपा। ज्ञापन में प्रधानों ने आरोप लगाया है कि 14 नवंबर को जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में कलान के एक ग्राम पंचायत अधिकारी पर वित्तीय गबन के मामले में बीडीओ ने जांच की थी। बीडीओ ने जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी को क्लीन चिट दी थी। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी को बंडा में तैनाती दे दी गई। इसको लेकर डीएम ने बीडीओ विकास खंडेलवाल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और जबरन इस्तीफा ले लिया गया। जो कि अवैधानिक है और न्यायसंगत नहीं है।
प्रधानों ने कहा कि बीडीओ का इस्तीफा स्वीकार किया गया तो खुटार और बंडा के सभी प्रधान सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे देंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष अधीर शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रदीप शुक्ला, मधुवाला, शशि देवी, सुमन बाजपेयी, राजेंद्र प्रसाद, विद्यावती, जागेश्वर, दलबीर सिंह, चंदा, सोनपाल सिंह, नीलम, राधेश्याम, सुनील कुमार, सावित्री देवी सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उधर बीडीओ ने इस संबंध में ज्यादा बात करने से इंकार करते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफे के संबंध में कुछ नहीं कहना है। उन्होंने इस्तीफा घरेलू कारणों से दिया है।
प्रधान संगठन क्या कर रहा है मुझे जानकारी नहीं है। मैंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।
विकास कुमार खंडेलवाल, बीडीओ, खुटार