{"_id":"59f5de184f1c1b65548b9cb2","slug":"31509285400-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से दबकर मजदूर की मौत
शाहजहांपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। खेत में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने की कोशिश के दौरान गांव उबरिया निवासी 45 वर्षीय रामसरन शनिवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर घायल हो गया। उसे परिजनों ने गंभीर घायल अवस्था में शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
गांव उबरिया निवासी रामसरन मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार शाम करीब छह बजे वह गांव के पास ही शाहजहांपुर रोड किनारे मिट्टी खोद रहा था, तभी गांव के ही अरविंद का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक उधर से गुजरा। कुछ दूर चलने के बाद खेतों में उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली एक जगह पर फंस गयी, जिसे निकलवाने में रामसरन मदद करने लगा। अचानक चालक ने ट्रैक्टर को पीछे किया, तभी रामसरन ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक रामसरन को वहीं पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान रामसरन को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह करीब चार बजे रामसरन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामसरन के परिवार में उसकी पत्नी धनदेवी, तीन बेटे और एक बेटी है। घर के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धनदेवी के सामने कच्ची गृहस्थी के पालन पोषण की समस्या आ गई है। पुलिस ने धनदेवी की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।