फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3 districts team reached

तैराकी के लिए जुटीं  तीन जनपदों की टीमें

Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक कॉलेजों के चल रहे वार्षिक खेलकूद के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें मेजबान शाहजहांपुर के साथ बरेली, पीलीभीत की बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर में हुए आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के बाद मंडलीय टीम का गठन किया गया। सीनियर बालक वर्ग में प्रतिभागी जनपदों के राघवेंद्र कुमार, आशीष मिश्रा, सुमित अरोरा, सतीश कुमार, नरजीत, सूरज कुमार, आर्येंदु सिंह, गुड्डू सिंह, निर्मान सिंह, श्यामू, राम गोपाल, सत्यम यादव, सुमित कुमार और शिवम का चयन किया गया। 
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में मो. अरशद, मो. जीशान, उपेंद्र कुमार, रूपलाल, सुधीश सिंह, निजाम, सैफ अली, विवेक कुमार, सत्यम मिश्रा, शोभित कुमार, कुलदीप, प्रबल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, अजय राना, मोहित कुमार और आकाश वर्मा तथा सब जूनियर वर्ग में मो. नौशाद, मुनीश कुमार, विशाल प्रजापति, अमित मिश्रा, सोहन सिंह, विकास, सुंदरम, अजीत, सुमित सैनी, अभय सिंह, अनूप सिंह, देवेश, मोनू, गौरव कश्यप, सुनील कुमार का चयन किया गया है। बालिकाओं में केवल शाहजहांपुर की टीम ने ही प्रतिभाग किया। मुकेश दिवाकर को टीम मैनेजर तथा रवींद्र कुमार को कोच नियुक्त किया गया है, जबकि सीनियर वर्ग के लिए गंगाराम प्रेमी को मैनेजर और राम निरंजन वर्मा को कोच तथा जूनियर वर्ग के लिए राहुल कुमार को मैनेजर तथा अनिल यादव को कोच नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता और टीम चयन में मुकेश दिवाकर, आरवी गंगवार, राजेंद्र कुमार राना, अरुण चंद्र, मो. अफजल, कैलाश गंगवार, राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, राहुल सिंह, महेंद्र सक्सेना, अनुज सक्सेना, पीके दीक्षित, अवनीश अग्निहोत्री आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed