फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   22 mm rain in 24 hours, people struggling with waterlogging

Shahjahanpur News: 24 घंटे में 22 एमएम बारिश, जलभराव से जूझे लोग

Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
22 mm rain in 24 hours, people struggling with waterlogging
अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद
शाहजहांपुर। गत 24 घंटे में 22 एमएम बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई है। रविवार रात से सोमवार पूरा दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश के बाद जलभराव से दिन भर शहर के लोग परेशान रहे। निगोही समेत ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अगले 24 घंटे में भी बूंदाबांदी होते रहने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम में 4.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब चार मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। इससे अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी होते रहने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष से 38 एमएम अधिक हुई बारिश
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जून में औसतन बारिश 105 मिलीमीटर होती है। पिछले वर्ष 57 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष 95 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 38 मिलीमीटर अधिक है। पिछले वर्ष जुलाई में 450 मिलीमीटर बारिश हुई थी। संभावना है कि इस बार भी जुलाई में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले-नालियों के चोक होने से हुआ जलभराव
रात से लेकर सुबह तक हुई बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव हो गया। बाद में कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। सुबह हुई बारिश के बाद लोग घरों से कार्यस्थल पर जाने के लिए निकले तो उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से शहर में नालों और नालियों से बाहर पानी बहने लगा। इससे जलभराव की स्थिति हो गई। नालों और नालियों की सही से सफाई नहीं होने की वजह से हालात और खराब हो गए। मुख्य रूप से टाउनहॉल क्षेत्र में, मालगोदाम रोड, मोहनगंज रोड पर, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, बृज बिहार कॉलोनी, बिजलीपुरा, महमंद जलालनगर, हद्दफ चौकी, मक्कू बजरिया आदि मोहल्लों में जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि नालों और नालियों की तलीझाड़ सफाई हो गई है। पहली तेज बारिश में जलभराव ने अधिकारियों के दावों पर सवाल खड़े कर दिया। शहर के अधिकतर निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद कई घंटों तक सड़कों और गलियों में पानी भरा रहा।

नालियां बंद होने पर मनफूल कॉलोनी में जलभराव

शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज की मनफूल कॉलोनी में बारिश होने पर नालियों से पानी की निकासी न होने पर जलभराव हो गया। सूचना पर सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां मौके पर पहुंचे और लोगाें की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। सोमवार को बारिश होने के बाद कॉलोनी में जलभराव की स्थिति हो गई।
नालियों से पानी पास नहीं होने की वजह से सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों ने सपा जिलाध्यक्ष को सूचना दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष तनवीर खां पहुंचे और लोगाें की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि नालियों के बंद कर देने की वजह से बरसात का पानी पास नहीं हो रहा है। हल्की बारिश में यह स्थिति हो गई। सपा अध्यक्ष ने तुरंत ही अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि समय रहते निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद


शहर में जहां-जहां जलभराव की स्थिति है, वहां के नालों की पुन: सफाई कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

अंटा जेल रोड पर सड़क किनारे हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed