फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   22,500 rupees cheated in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 22500 रुपये की ठगी

Fri, 01 Apr 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
22,500 rupees cheated in the name of Pradhan Mantri Awas Yojana
पुवायां थाने पहुंची ठगी का शिकार शकुंतला देवी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। गांव टकेली निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मार्च की सुबह नौ बजे उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ है। रजिस्ट्रेशन के नाम पर उन्हें साढ़े पांच हजार रुपये भेजने होंगे।
विज्ञापन

महिला ने ठगों के बताए बैंक खाते पर साढ़े पांच हजार रुपये भेज दिए। इसके एक घंटे बाद फिर से फोन आया और कहा कि आपके खाते में पैन कार्ड नहीं लगा है। इस कारण आपके खाते में रुपये नहीं जा रहे है। इसके लिए 17 हजार रुपये और भेजने होंगे। महिला ने गांव से ही उधार लेकर रुपये बैंक एकाउंट में डाल दिए।
विज्ञापन

तीसरी बार फोन करने वाले ने उनसे जीएसटी के नाम पर 14 हजार रुपये और भेजने को कहा तो शकुंतला देवी ने पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। पड़ोसियों ने उनसे ठगी होने की बात कहते हुए पुलिस के पास जाने को कहा। इसके बाद शकुंतला देवी ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed