{"_id":"5ab9c9c74f1c1bb22a8b5861","slug":"21522125255-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकों की नीलामी 16.75 लाख ज्यादा में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकों की नीलामी 16.75 लाख ज्यादा में हुई
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पालिका के ठेकों की हुई नीलामी
जलालाबाद।
एसडीएम वैभव शर्मा के निर्देश पर नगर पालिका के ठेकों की वार्षिक नीलामी खुली बैठक में की गई। नीलामी पिछले वर्ष की तुलना में 16.75 लाख रुपये अधिक में हुई। सोमवार को हुई नीलामी प्रक्रिया के दौरान लोडिंग-अनलोडिंग ठेका 10.28 लाख, बुधुआना-कटरा रोड पर प्राइवेट वाहन पार्किंग ठेका 9.50 लाख, शाहजहांपुर रोड पर पार्किंग 9.01 लाख, फर्रुखाबाद रोड पार्किंग ठेका 20.51 लाख रुपये में उठा। ईओ डीएस वर्मा ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस बार हुए ठेकों में 16.75 लाख रुपये राजस्व वृद्धि हुई है। चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर किसी भी ठेके में निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली की शिकायत मिलती है तो ठेका निरस्त कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो