{"_id":"5a0f28734f1c1b6e548bdad4","slug":"21510942835-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावती का प्रतीकात्मक पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावती का प्रतीकात्मक पुतला फूंका
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
padmawati
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अभाविप ने लिया विवादित फिल्म का बहिष्कार का निर्णय
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसके पोस्टर को जलाया।
परिषद के कार्यकर्ता डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल चौराहा पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। यहां उन्होंने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सह जिला संयोजक पवन मिश्रा ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने इतिहास से छेड़छाड़ करते हुए नारी शक्ति का अपमान किया है और इतिहास बदलकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिला संयोजक सुरजीत सिंह चौहान ने कहा कि अभाविप पद्मावती फिल्म का हर स्तर पर विरोध करेगी, यदि फिल्म सिनेमाघर में चलाई जाती है तो उसका भी विरोध किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रतीक स्वरूप पोस्टर में आग लगा दी। पोस्टर जलाने वालों में संदीप यादव, अरविंद शुक्ला, आयुष शंाखधार, अतुल पटेल, शिवम शर्मा, अमन श्रीवास्तव, मनोज, नितिन, विपिन, अभिलाष, रफी हसन, कैलाश, अपूर्व, अंकित सिंह, मणिकांत, विकास सिंह आदि प्रमुख रहे।