फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fire in the grocery store, millions of items are stored

किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sun, 29 Oct 2017 12:20 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)।
तिलहर (शाहजहांपुर)। Updated Sun, 29 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fire in the grocery store, millions of items are stored
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
नगर की चौहटिया बाजार स्थित किराने की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी के मुताबिक आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। सूचना थाने पर दे दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खलील कटरा निवासी नसीर अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग पांच बजे जब लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे, तो उन लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्हीं लोगों से मोबाइल पर सूचना मिली। वह दुकान पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। नसीर अहमद ने बताया कि आग लगने से घी, तेल, दालें, चावल, आटा आदि सहित दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। घटना की तहरीर पीड़ित दुकान स्वामी ने थाने पर दे दी है। सूचना पर लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुकान स्वामी मोमबत्ती दुकान के अंदर जलते हुए छोड़ गया होगा, उसी में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed