{"_id":"59f496e84f1c1baf678b80f1","slug":"21509201640-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
तिलहर (शाहजहांपुर)।
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की चौहटिया बाजार स्थित किराने की दुकान में शुक्रवार रात आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी के मुताबिक आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। सूचना थाने पर दे दी गई है।
नगर के मोहल्ला खलील कटरा निवासी नसीर अहमद ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग पांच बजे जब लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे, तो उन लोगों ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा। उन्हीं लोगों से मोबाइल पर सूचना मिली। वह दुकान पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। नसीर अहमद ने बताया कि आग लगने से घी, तेल, दालें, चावल, आटा आदि सहित दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमें उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है। घटना की तहरीर पीड़ित दुकान स्वामी ने थाने पर दे दी है। सूचना पर लेखपाल ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुकान स्वामी मोमबत्ती दुकान के अंदर जलते हुए छोड़ गया होगा, उसी में आग लग गई।