{"_id":"593ff4f14f1c1bfe0a8b458b","slug":"21497363697-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाओ विशेष योग शिविर में घटाया एक से पांच किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन घटाओ विशेष योग शिविर में घटाया एक से पांच किलो
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान के मोटापा घटाओ दस दिनी विशेष शिविर में योग साधकों ने एक से पांच किलो तक वजन घटाया। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में चल रहे वजन नियंत्रण शिविर का समापन मंगलवार को हो गया।
शिविर में 80 महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। शिविर के सभी प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए एक से पांच किलो तक वजन घटाया। इस मौके पर सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग बेहद जरूरी है। भारतीय संस्कृति की अमूल्य विधा योग को हम सभी अपनी नियमित दिनचर्या में जरूर शामिल करें। करोड़ों की संपत्ति बेहतर स्वास्थ्य प्रदान नहीं कर सकती।
योग विज्ञान संस्थान के प्रधान अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि योग विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन कायम रखने की क्षमता प्रदान करता है। योग व्याधि से समाधि की ओर ले जाता है। इस मौके पर योग शिविर के प्रतिभागी और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश चंद्र पांडे, अमित सिंह राठौर, आराधना श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, पारुल मौर्य, रामप्रकाश दीक्षित, पल्लवी गुप्ता, मीनू राठौर आदि मौजूद रहे।