फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुवायां में उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी 49 लाख की नगदी

पुवायां में उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी 49 लाख की नगदी

Fri, 05 Apr 2019 01:38 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी 49 लाख की नगदी
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरदोई की बैंकों से पुवायां आ रहे 49 लाख रुपये की नगदी को उड़नदस्ता टीम ने पकड़ लिया। कई घंटे तक मामले की जांच करने के बाद बैंक की कागजी कार्रवाई पूरी मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी को रात करीब पौने दस बजे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पुवायां में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास करेंसी चेस्ट है। बृहस्पतिवार को हरदोई जनपद के बिलग्राम और सांडी की बैंकों से वैन 49 लाख रुपये कैश लेकर पुवायां आ रही थी। शाहजहांपुर रोड पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास उड़नदस्ता के प्रभारी श्यामा कुमार, दरोगा विपिन चौधरी और पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। टीम ने वैन को रोककर नगदी के बारे में कागजात मांगे तो कागजों से टीम संतुष्ट नहीं हो सकी और टीम ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी। इसके बाद तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। कैश वैन पकड़े जाने की जानकारी पाकर बैंक ऑफ बड़ौदा की पुवायां शाखा प्रबंधक बीके सारस्वत भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से बात की। काफी देर तक मौके पर वार्ता होने के बाद पुलिस कैश वैन को थाने ले आई। लगभग दो घंटे तक चली वार्ता के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद रात करीब पौने दस बजे पुलिस ने कैश सहित वैन को छोड़ दिया।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर बोले- पूरी थी कागजी कार्रवाई
पुवायां। उड़नदस्ता टीम की ओर से 49 लाख की नगदी सहित कैश वैन पकड़े जाने पर पुवायां की बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक बीके सारस्वत का कहना है कि बैंक की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी है। पुलिस के अधिकारी अपनी जांच कर रहे थे। जांच के में स्थिति स्पष्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश वैन को रोका गया था। जांच में रकम का मिलान किया गया। कागजी कार्रवाई की जांच करने के बाद कैश सहित वैन को छोड़ दिया गया है।
जसबीर सिंह कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed