{"_id":"5b5cb8a24f1c1b4c748b799d","slug":"201532803234-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के प्रतिनिधियों को डीएम ने दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के प्रतिनिधियों को डीएम ने दिखाया बाहर का रास्ता
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 34,35
प्रधान प्रतिनिधियों को डीएम ने दिखाया बाहर का रास्ता
बैठक में भाग लेने पहुंचे थे प्रधान पति और पुत्र
दी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता पर विशेष जोर
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। प्रधानों के सम्मेलन में डीएम ने प्रधानों और सचिवों को गांव में स्वच्छता जागरूकता और सफाई पर विशेष बल देने को कहा। बैठक में भाग लेने पहुंचे महिला प्रधानों के पति और पुत्रों को डीएम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।
शनिवार दोपहर डीएम अमृत त्रिपाठी ब्लॉक सभागार पहुंचे। सभागार में भारी भीड़ देख डीएम ने कहा कि यहां प्रधानों के साथ बैठक होनी है, केवल प्रधान ही बैठक में रहेंगे। प्रधानों के पति, पुत्र आदि आएं हों तो वह बैठक से चलें जाएं। डीएम के निर्देश के बाद आधा सभागार खाली हो गए। डीएम ने कहा कि महिलाओं को पंचायत में 33 प्रतिशत आरक्षण है, पुवायां की 78 गांव सभाओं में मात्र दो महिला प्रधानों की मौजूदगी निराशाजनक है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि जो प्रधान बैठक में नहीं आए हैं, उनको नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। डीएम ने बताया कि राशनकार्ड, आवास, शौचालय, आयुष्मान सहित सात योजनाओं की परख और पात्रों को लाभ दिलाने के लिए गांवों में जिला स्तर के अधिकारी के साथ सचिव पहुंचेंगे। उन्होंने सबसे ज्यादा स्वच्छता वाली ग्रामसभा के प्रधान को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रधान अपनी ग्रामसभा को स्वच्छ कर इस पुरस्कार को पाने का प्रयास कर सकते हैं।
सचिव कृष्णगोपाल पटेल और कहमारा के प्रधान शिवगुलाम तिवारी योजनाओं की जानकारी और गांवों में किस दिन कौन अधिकारी पहुंचेगा, इसकी जानकारी नहीं दे सके। इस पर डीएम ने बीडीओ शिवशंकर गौतम को फटकार लगाते हुए कहा कि जब सचिव को ही जानकारी नहीं है तो लोगों को योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा। डीएम ने सभी सचिवों को शौचालयों बनवाने का काम समय से पूरा करने केे निर्देश दिए, काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में विधायक चेतराम, डीपीआरओ अरविंद कुमार, डीडीओ रामविनोद त्रिपाठी, डीसी मनरेगा मोहम्मद हसीब अंसारी, एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
00
फफक कर रो पड़ा किशोरी का पिता
पुवायां। डीएम के ब्लॉक आने की जानकारी पाकर नगर और गांव से तमाम महिलाएं और पुरूष भी शिकायतें लेकर पहुंचे। डीएम ने बैठक के बाद सभी के प्रार्थनापत्र लिए और समस्या का निदान कराने का भरोसा दिलाया। बंडा के एक गांव की किशोरी का शव गोमती नदी में मिला था। किशोरी का पिता डीएम से मिलकर रो पड़ा और बताया कि एक फार्मर ने धोखाधड़ी कर उससे तहरीर पर हस्ताक्षर करा लिए और रिपोर्ट दर्ज करा दी,ऌ जबकि पुत्री के अपहरण, गैंगरेप और हत्या में उक्त फार्मर और उसके दो साथी शामिल हैं। रिपोर्ट में तीन लोगों के नाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि वह कार्रवाई कराएंगे।