फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dengue catches the woman's death

डेंगू की चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 01 Nov 2017 11:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 01 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dengue catches the woman's death
जलालाबाद में डेंगू से सराफ की पुत्रवधू की मंगलवार रात बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार की चपेट में थीं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी सराफ काशीनाथ गुप्ता के बड़ेे बेटे सचिन गुप्ता की 30 वर्षीय पत्नी संजू गुप्ता को पांच दिन पहल बुखार आ गया था। उपचार के बाद भी लाभ न मिलने पर परिजन उन्हें लेकर शाहजहांपुर स्थित नर्सिग होम ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने डेंगू की पुष्टि करते हुए बरेली रेफर कर दिया। परिजनों ने रविवार को बरेली स्थित राममूर्ती अस्पताल में संजू को भर्ती करा दिया। मंगलवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई। इस अनहोनी की खबर पाकर नगर के तमाम लोग सराफा व्यापारी के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। क्षेत्र में लंबे समय से फैले बुखार से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। बीते महीने केवल एक ही गांव मनोरथपुर सहसोबारी में ही 13 बच्चों की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed