फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसानों का पूरा कर्ज माफ हो : बीएम सिंह

किसानों का पूरा कर्ज माफ हो : बीएम सिंह

Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
किसानों का पूरा कर्ज माफ हो : बीएम सिंह
फोटो-42,खुटार में किसानों से वार्ता करते बीएम सिंह
विज्ञापन


किसानों का पूरा कर्ज माफ हो : बीएम सिंह

0 खुटार में बीएम सिंह ने किसान यात्रा पर की चर्चा
0 सात को खुटार पहुंचेगी किसान यात्रा


अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। किसान मजदूर संगठन के नेता बीएम सिंह ने कहा कि किसानों को पूरा कर्ज माफ होना चाहिए और अनाज की दरें लागत का डेढ़ गुना तय होनी चाहिए।
शनिवार को खुटार पहुंचे बीएम सिंह ने तिकुनियां गुरुद्वारे में किसानों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में कर्ज माफी की मांग कर छह किसानों के मारे जाने के बाद उनके संगठन ने किसानों की बात उठाने की ठानी। इस पर देश भर के करीब 174 किसान संगठनों ने मिलकर लड़ाई लड़ने की ठानी और उन्हें अपना समर्थन देते हुए अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कमर्चारियों को छठे और सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है और उनकी हजारों की नौकरी लाखों में बदल गई है इसी प्रकार किसानों को भी लाभ मिलना चाहिए, जिससे उनका जीवन स्तर सुधर सके।

बीएम सिंह ने कहा कि किसान यात्रा में किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने, फसल की लागत की का डेढ़ गुना रेट रखे जाने आदि मांगे शामिल हैं। किसान भाइयों को एकजुट होकर इस मुहिम में शामिल करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, तेलगांना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में यात्रा पूरी हो चुकी है। दो अक्तूबर को चंपारण बिहार से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा जो गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद, लखनऊ, लखीमपुर खीरी होते हुए सात अक्तूबर को खुटार के तिकुनियां गुरुद्वारा पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद आठ अक्टूबर को पीलीभीत के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि किसान अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल हों और एकजुट होकर इस लड़ाई को मुहिम तक पहुंचाएं। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, राजेश वर्मा, पप्पू सिंह, बलविंदर सिंह, प्रताप सिंह, बलराज सिंह, प्यारा सिंह, सिंगारा सिंह, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed