{"_id":"59412a514f1c1b250b8b48c6","slug":"201497442897-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को समीक्षा बैठक में भाग नहीं लेंगे अमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को समीक्षा बैठक में भाग नहीं लेंगे अमीन
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। बुधवार को तहसील परिसर में हुई राजस्व संग्रह अमीन संघ की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में अमीनों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को अवगत कराने का फैसला लिया गया। बैठक में तय हुआ कि रविवार को होने वाली समीक्षा बैठकों में अमीन शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा वेतन से संग्रह व्यय नहीं जमा किए जाने, वसूली में अधिकारियों का सहयोग और सुरक्षा दिलानेे, वेतन माह के प्रथम सप्ताह में दिलाने, 11 संग्रह अमीनों का स्थायीकरण किए जाने, जून का मासिक वेतन ईद से पूर्व दिलाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में संघ के तहसील अध्यक्ष मुमताज हसन खां, मंत्री अविनाश बाबू, मुनेश्वर दयाल, सरमोद कुमार, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि अमीन मौजूद रहे। ब्यूरो