फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   194 children with disabilities were given assistive devices.

Shahjahanpur News: 194 दिव्यांग बच्चों को दिए सहायक उपकरण

Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
194 children with disabilities were given assistive devices.
मीरानपुर कटरा में मोहल्ला बंगशान स्थित जूनियर हाईस्कूल में ​दिव्यांग बच्चों को उपकरण देते विधाय
मीरानपुर कटरा। समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला बंगशान स्थित जूनियर हाईस्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने पंजीकृत 194 दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल परिसर में कानपुर की संस्था एलिम्को की ओर से आयोजित शिविर में मीरानपुर कटरा, तिलहर, जैतीपुर और मदनापुर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 14 वर्ष तक के 194 दिव्यांग विद्यार्थियों को 220 सहायक उपकरण वितरित किए गए। विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांग विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
विज्ञापन

इस दौरान बीएसए दिव्या गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, प्रांतीय सदस्य सर्वेश कश्यप, सरोज शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, नगर पंचायत सदस्य सर्वेद अंसारी, रोहन शुक्ला, बीईओ हेमेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed