फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अनुपस्थित चार ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

अनुपस्थित चार ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

Wed, 30 Jan 2019 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित चार ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा
अनुपस्थित चार वीडीओ का एक दिन का वेतन काटा
विज्ञापन

खुदागंज (शाहजहांपुर)। जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद्र कुमार व एडीपीआरओ धमेंद्र कुमार बुधवार सुबह करीब छह बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं खंड प्रेरकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शौचालय निर्माण शुरू कराया। इस दौरान चार ग्राम पंचायत अधिकारियों के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। इस धनराशि से क्षेत्र में 3998 शौचालयों का निर्माण एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी शौचालय एक सप्ताह के अंदर पूर्ण होना अनिवार्य हैं। शौचालय की बैठक में ग्राम विकास अधिकारी रोहित सोनकर, आयुश गहलोत, अखिलेष गौतम, सुमित कुमार अनुपस्थित पाए गए डीपीआरओ ने चारों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सांसद आदर्श ग्राम नवादा दरोवस्त, कुरगांव, जिगनिया, रामपुर नवदिया, कोठाखेतल में बन रहे शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी कर्मचारियों को अपनी ग्राम पंचायतों में रात्रि विश्राम करके समय से शौचालय निर्माण के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुधीर कुमार, एडीओ पंचायत विजय कुमार सिंह तोमर, खंड प्रेरक अजीत सिंह चौहान, मो.यामीन अंसारी, बृजेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed