{"_id":"5bcb6be4bdec226985591970","slug":"191540058084-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों,दलितों को हक दिलाकर रहूंगा: राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों,दलितों को हक दिलाकर रहूंगा: राजभर
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड.........
फोटो-31,अति पिछड़ा,दलित एवं कश्यप समाज सम्मेलन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
पिछड़ों, दलितों को हक दिलाकर रहूंगा: राजभर
कैबिनेट मंत्री ने कश्यप समाज सम्मेलन में किया वादा
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेल देव भारतीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा 72 वर्षों की आजादी के बाद 70 लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, खडंजा, पुलिया का हक नहीं मिला। यहां तक कि उनके राशन कार्ड भी नहीं बने। इन लोगों को उनका हक दिलाकर ही चैन लूंगा।
कैबिनेट मंत्री गांव विक्रमपुर चकौरा के रामलीला मैदान में आयोजित अति पिछड़ा, अति दलित एवं कश्यप समाज सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मां के कोख से पैदा सभी मानव एक से होते हैं। समाज के ठेकेदारों ने समाज को छह हजार सात सौ 83 जातियों में बांट दिया है। हिंदू, मुस्लिम, अगड़ा, पिछड़ा की खाई को पाटकर अपनी-अपनी हिस्सेदारी लेनी होगी। हक मांगा नहीं, छीना जाता है। इसके लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार सहित तमाम राज्यों में शराब बंदी हैं। उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी की जाए, तभी लोगों का भला होगा। राजभर ने कहा कि पिछड़ा अति पिछड़ा दलित लोग अपने वोट की कीमत समझे। शराब, पूड़ी, लड्डू के चक्कर में न पड़े। नेता घर के कदम चूमेंगे। इस मौके पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।