{"_id":"5a8cf5e64f1c1b387b8b7ac4","slug":"191519187430-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर गांव में कुछ नहीं, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नाम पर गांव में कुछ नहीं, ज्ञापन दिया
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31-तहसील दिवस के दौरान महिलाओ का ज्ञापन लेते एसडीएम वैभव शर्मा
समाधान दिवस में आईं 62 में से नौ शिकायतें निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ब्लॉक सभागार जलालाबाद में मंगलवार को एडीएम जितेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें आईं। इनमें सिर्फ नौ शिकायतों का ही मौके पर समाधान हो गया। इस दौरान ग्राम पंचायत ठिंगरी के मजरा कोठा माझा और रघुनाथपुर से आईं तमाम महिलाओं ने गांव में विकास न होने का मुद्दा उठाया। एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। तहसील दिवस में एसडीएम वैभव शर्मा, एसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य आदि रहे।
ब्लॉक सभागार में एडीएम समेत अधिकारी शिकायतों को सुन रहे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत ठिंगरी के मजरा कोठा मंझा और रघुनाथपुर की दर्जनों महिलाएं वहां पहुंच गईं। शिकायत थी कि उनके गांवों में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। गांव मे नालियां टूटी पड़ी हैं। खड़ंजों का भी पूरी तरह अभाव है। दो साल के दौरान गांव में एक शौचालय तक का निर्माण नहीं कराया गया है। जल निकासी न होने से पूरे गांव में जल भराव की समस्या बनी रहती है। महिलाओं ने एसडीएम को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम जलालाबाद वैभव शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये एसडीओ को तलब कर गांव में जाकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालो में सीता, उर्मिला, शर्मीली, रामझुनझुनी, कन्या, ईश्वरवती, लड़ैती, वेदराम, प्रकाश, परशुराम, चिंताराम आदि ग्रामीण शामिल रहे।