फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Fri, 16 Feb 2018 08:32 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
खीरी के ध्यानार्थ...
विज्ञापन


बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में किसान की मौत, तीन घायल

कांट के पास तड़के हुई घटना, सत्संग से लौट रहे थे सभी
घटना के बाद चालक फरार, ट्रक पुलिस के कब्जे में

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कांट के पास शुक्रवार तड़के चार बजे बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बोलेरो सवार किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
लखीमपुर खीरी के थाना गोला क्षेत्र के गांव अलियापुर खुर्द निवासी 45 वर्षीय सुरेश चंद्र अपने गांव के साथी 42 वर्षीय अमरनाथ, गोपालापुर निवासी 46 वर्षीय रावेंद्र कुमार, विजपुरी निवासी 32 वर्षीय विपिन कुमार के साथ 14 फरवरी को राजस्थान के भरतपुर में विश्व साकार के सत्संग में शामिल होने गए थे। यहां से सभी लोग बोलेरो से लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के चार बजे बोलेरो कांट में पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, तभी सामने से आए तेज रफ्तार 20 टायरा ट्रक ने बोलेरो में साइड मार दी। इससे बोलेरो पलट गई और इसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और फिर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सुरेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने सुरेश के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

--------
बाइक की टक्कर से छात्र घायल, हालत गंभीर
शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव शिवराजपुर निवासी मुन्ना लाल का 16 वर्षीय बेटा शुक्रवार सुबह 11 बजे थाना कलान क्षेत्र के गांव नरसुईया स्थित रामसहाय मेमारियल इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की परीक्षा देकर पैदल लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही उसे पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed