{"_id":"59f9ffae4f1c1b65548ba6b4","slug":"191509556142-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: पहले दिन सिर्फ तीन पर्चे हुए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: पहले दिन सिर्फ तीन पर्चे हुए दाखिल
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय चुनाव के लिए जिले के सभी दस निकायों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार से आरंभ हो गई। खास यह रहा कि सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सभी निकायों से विभिन्न पदों के लिए पहले दिन कई पर्चे खरीदे गए, लेकिन नामांकन कराने सिर्फ तीन प्रत्याशी पहुंचे। हालांकि, चुनाव लड़ने को संभावित प्रत्याशियों में नाम निर्देशन पत्र खरीदने की होड़ लगी रही। इस बीच, सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट कैंपस छावनी में तब्दील रहा।
जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में शहर की नगरपालिका परिषद समेत रोजा व कांट नगर पंचायत के नामांकन पत्र जमा करने की सात कक्षों में व्यवस्था की गई है। इसी तरह तिलहर, जलालाबाद और पुवायां तहसील के निकायों से चुनावी दावेदारी ठोंकने वालोें के नाम निर्देशन पत्र तहसील स्तर पर जमा कराने का इंतजाम किया गया है। नामांकन का पहला दिन होने के कारण सुरक्षा प्रबंधों को लेकर प्रशासन-पुलिस के अधिकारी खासे सजग रहे।
इसके बावजूद शुरुआती दो घंटे तक किसी भी नामांकन स्थल पर कोई प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। इस बीच, नाम निर्देशन पत्र खरीदने वाले संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद शहर की नगरपालिका परिषद के वार्ड 19 से नूर मियां ने नामांकन कराया। उधर, कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आशा गुप्ता ने आरओ को नाम निर्देशन पत्र भरकर प्रस्तुत किया। इसके अलावा खुदागंज नगर पंचायत से वार्ड मेंबरी के लिए एक पर्चा जमा किया गया। बता दें कि जिले के सभी निकायों में अध्यक्ष और वार्ड मेंबर के 205 पदों के लिए चुनाव होना है।