{"_id":"5e9b00c28ebc3e768258c473","slug":"19-people-going-to-gorakhpur-from-indore-were-returned-by-the-police-from-border128","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर से गोरखपुर जा रहे 19 लोगों को शाहजहांपुर बॉर्डर से लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर से गोरखपुर जा रहे 19 लोगों को शाहजहांपुर बॉर्डर से लौटाया
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। इंदौर से गोरखपुर जा रहे 19 लोग पीलीभीत से शाहजहांपुर की सीमा में आने पर पुलिस ने रोक दिया। जानकारी पाकर पीलीभीत के डीएम, पूरनपुर के एसडीएम मौके पर पहुंचे। बाद में सभी लोगों को पूरनपुर ले जाया गया है। खुटार पुलिस ने शाहजहांपुर पीलीभीत जनपद की सीमा पर पूरनपुर खुटार रोड पर लौहंगापुर जंगल में सीमा को सील कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर बाद यहां पर 19 लोग पैदल पहुंचे। सभी को रोक कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे गोरखपुर में रहते हैं और मध्य प्रदेश के इंदौर में मजदूरी करने गए थे। लॉकडाउन के बाद सवारी नहीं मिलने के कारण किसी तरह बरेली आए और बरेली से पैदल पीलीभीत होते हुए गोरखपुर की ओर जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि सभी को बॉर्डर पर ही रोक कर समाजसेवी संस्था खालसा फेडरेशन की ओर से भोजन कराया गया। इसके बाद पीलीभीत के अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई। जानकारी पाकर पीलीभीत के डीएम, एडीएएम, पूरनपुर के एसडीएम, सेहरामऊ उत्तरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिकों से पूछताछ की। खुटार पुलिस ने श्रमिकों को जिले में प्रवेश करने देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ट्रक बुलाकर श्रमिकों को पूरनपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन