फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोल्ड स्टोर से अमोनिया का रिसाव होने पर मची अफरा तफरी

कोल्ड स्टोर से अमोनिया का रिसाव होने पर मची अफरा तफरी

Wed, 19 Dec 2018 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर से अमोनिया का रिसाव होने पर मची अफरा तफरी
कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया का रिसाव, अफरातफरी
विज्ञापन


भावलखेड़ा(शाहजहांपुर)। शहर के मोहल्ला ताहवरगंज में मंगलवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब वहां के हिंद कोल्ड स्टोर में मशीन की सफाई के दौरान एक टैंक का वाल्व खुल जाने से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। राह चलते लोगों को तीक्ष्ण गंध के साथ घुटन महसूस और आंखों से पानी गिरने लगा तो हर कोई अपने ठिकाने की ओर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम रामजी मिश्रा ने गैस का रिसाव बंद कराया और आरंभिक जांच के बाद कोल्ड स्टोर स्वामी को नोटिस जारी किया।
कोल्ड स्टोर ग्राम मिश्रीपुर निवासी उस्मान खां का है। उन्होंने आलू की तैयार हो रही फसल के लिए अगले सत्र की तैयारी के लिए तीन दिन पहले कोल्ड स्टोर की मशीन सफाई का काम शुरू कराया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे टेक्नीशियन कलपुर्जों की सफाई में जुटे थे। अमोनिया टैंक से जुटे पार्ट को अलग करने के दौरान उसका वाल्व अचानक खुल गया। इससे वहां काम कर रहे लोग बाहर की ओर भाग खड़े हुए। चूंकि, गैस का रिसाव जारी रहा, इसलिए कुछ देर में आसपास का पूरा वातावरण अमोनिया गंध से प्रभावित होने लगा।
विज्ञापन

अमोनिया रिसाव से लोगों की आंखों में जलन के साथ उनसे पानी निकलने लगा। सांस लेने में परेशानी महसूस हुई तो सूचना पाकर थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश सिंह वहां पहुंच गए। गनीमत यह रही कि टैंक पिछले सीजन में इस्तेमाल हो चुका था, इसलिए गैस रिसाव का दबाव कम था। वहां पहुंचे एसडीएम रामजी मिश्रा ने गैस रिसाव होते देख वहां के कर्मचारियों को लताड़ लगाई और टैंक के वाल्व का नोजल बंद कराया। एसडीएम के अनुसार कोल्ड स्टोर संचालक को मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के अभिलेख उपलब्ध कराने को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही डीएचओ को जिले के 37 अन्य कोल्ड स्टोर संचालकों को इसी आशय के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed