{"_id":"5bca22cdbdec226933276c18","slug":"181539973837-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोली भूमि गिरत दसकंधर,छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोली भूमि गिरत दसकंधर,छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-06,07,08,09 में
डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर
खिरनीबाग में रावण, कुंभकरण के पुतलों का दहन
धूमधाम से मनाया असत्य पर सत्य की विजय का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। श्रीराम लीला मंचन में श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच हुए भीषण युद्ध देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक जुटे रहे। रावण वध के साथ ही वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंजने लगा। शहर में खिरनी बाग रामलीला में रावण वध के मंचन के बाद रावण और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। मंचन का शुभारंभ मां दुर्गा की झांकी सजा कर किया गया।
दशहरा पर रामलीला का मंचन और रावण दहन देखने के लिए खिरनीबाग मैदान समेत आसपास का इलाका दर्शकों से भरा रहा। हजारों की संख्या में लोग विजय दशमी पर्व देखने पहुंचे। रामलीला मंचन के बीच ही नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कलाकारों को पुरस्कृत किया। इसके बाद रात करीब 11 बजे रावण का पुतला दहन किया गया। रावण दहन की प्रतीक्षा में हजारों की संख्या में दर्शक यहां जुटे रहे। रामलीला मंचन के दौरान जय श्रीराम के नारों के साथ पहले रावण और बाद में कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया। आसमान छूती लपटों के बीच पटाखों की आवाजों से दिशाएं थर्रा उठीं। पुतलों में की गई आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
-----
रावण की अस्थियां बटोरने दौड़ लोग
- पुतला दहन के कुछ देर बाद ही अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से आग को बुझा दिया। आग बुझते ही हजारों की संख्या में लोग रावण के पुतले के अस्थियां बटोरने के लिए टूट पड़े। कृष्ण मोहन शर्मा के निर्देशन में हुई लीला मंचन में व्यास पीठ का दायित्व पंडित नरदेव मिश्रा और गौरव मिश्रा ने निभाया, जबकि मंचन में सचिन शर्मा, मनोज पटेल, संजय सक्सेना, राम सिंह, विनीत सक्सेना विशेषरूप, देशराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
------
ओसीएफ मेला में मूर्छित हुए लक्ष्मण, वियोग में राम
हनुमान लाए संजीवनी
फोटो-10
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ओसीएफ प्रांगण में चल रही रामलीला में शुक्रवार को रावण दरबार में शुक-सारन, अंगन-रावण संवाद, मेघनाद-सुलोचना प्रसंग, लक्ष्मण शक्ति, श्रीराम विलाप का मंचन किया गया। श्रीराम को भाई के वियोग में देखकर दर्शक भी भावुक हो जाते हैं।
मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध से लीला की शुरूआत हुई। पराजित होता देख मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति का प्रहार किया। शक्ति के इस्तेमाल से लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर जाते हैं। विभीषण की सलाह पर हनुमानजी लंका से राजवैद्य सुषेन को लाते हैं। उनके बताने पर हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के बाद लक्ष्मण जी की मूर्छा टूटते ही श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा। रोहित सक्सेना ने श्रीराम, देवेंद्र पाल ने लक्ष्मण, कुलदीप दीपक ने सुषेण वैध और कौशलेंद्र पांडेय ने मेघनाद की भूमिका निभाई।
-------------
श्रीराम और रावण के बीच हुआ घमासान युद्ध
रावण के गिरते ही धू धू कर जल उठा पुतला
फोटो-29, जलालाबाद में लीला के मंचन में श्रीराम और रावण के बीच होता घमासान युद्ध
फोटो-30, जलालाबाद में धू धू कर जलता रावण का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। नगर में चल रही श्रीराम लीला में शुक्रवार को रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण वध के बाद कमेटी की ओर से रामलीला ग्राउंड पर आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर के अलावा दूरदराज गांवों से आए भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।
रावण वध से पहले लक्ष्मण शक्ति, अहिरावण वध की लीलाओं का मंचन हुआ। लक्ष्मण के शक्ति लगने के बाद भगवान राम द्वारा किए गए विलाप को सुनकर दर्शकों की आंखें भर आईं। अंत में राम और रावण के सेना के बीच घमासान युद्ध हुआ। भगवान राम और रावण के बीच रथों पर सवार होकर युद्ध हुआ। रावण के अंत के बाद देर शाम नगर में बैंड बाजे के साथ भगवान राम की विजय यात्रा निकाली गई जिसका नगर में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परशुराम मंदिर पर महंत सत्यदेव पांडे ने भगवान के स्वरूपों का भोग लगाकर आरती उतारी।
दशहरा पर श्रीराम और हनुमान का किया पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने पटाखे छुड़ाए और शस्त्रधारकों ने शस्त्र पूजन कर भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुशरण करने का संकल्प लिया। कस्बा के श्रीशिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में क्षत्रियों ने भगवान श्रीराम और पवन पुत्र हनुमान की सुंदरकांड का पाठ कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर रघुवंशी कृष्ण कुमार सिंह, पप्पू भइया ने बुजुर्ग क्षत्रियों का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के संचालक वीरभान सिंह, क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह लल्लाबाबू, जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभू, दिनेश प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सुरेश कुमार सिंह, गजेंद्रपाल सिंह बबलू, रामकुमार सिंह चंदेल आदि बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
फोटो-21, शस्त्र पूजन में शामिल लोग
शस्त्र पूजन कर लिया देश की रक्षा का संकल्प
जलालाबाद में संघ की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
खेड़ा बझेड़ा में पूर्व सांसद के यहां हुई शस्त्रों की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद में विजयदशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोगों ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा की। इस अवसर पर देश की रक्षा का संकल्प भी लिया गया।
जिला संघ चालक रामशंकर अग्रवाल ने कहा की बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना हुई थी आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी संगठित होकर मुकाबला करें। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शस्त्रों की पूजा की। कार्यक्रम में संघ के विभाग संघ चालक वीरेंद्र मिश्र के अलावा अनिल भारद्वाज, सर्वेश दीक्षित, प्रदीप मिश्रा, गौरव, राघव, विरजू गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। खेड़ा बझेड़ा में पूर्व सांसद सुरेंद्र विक्रम सिंह के आवास पर दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के आस पास के दर्जनों गांवों से लोग अपने अपने शस्त्र लेकर एकत्र हुए। शस्त्र पूजन का शुंभारंभ सांसद के पुत्र योगेंद्र विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा वर्षों पुरानी है। इस मौके पर शिवम विक्रम सिंह, नगेंद्र विक्रम सिंह, अभिनव विक्रम सिंह, प्रेमपाल सिंह, वीर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।